ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया
Modified Date: March 8, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: March 8, 2026 12:53 pm IST

पर्थ, आठ मार्च (भाषा) भारत को रविवार को यहां महिलाओं के एकमात्र दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारत टीम अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 105 रन से आगे खेलते हुए 149 रन पर सिमट गई जिसमें प्रतिका रावल ने 137 गेंद में 63 रन की पारी खेली।

भारत की टीम दूसरी पारी में 48.2 ओवर में सिमट गई। एशले गार्डनर (आठ रन पर दो विकेट) ने कल की दोनों नाबाद बल्लेबाजों स्नेहा राणा (30) और प्रतिका को आउट किया। एलेना किंग ने भी 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल गेंदबाज लूसी हैमिल्टन रहीं जिन्होंने 32 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि एनाबेल सदरलैंड ने भी 15 रन पर दो विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 25 रन की दरकार थी और सलामी बल्लेबाजों जॉर्जिया वोल (नाबाद 16) और फोबे लिचफील्ड (नाबाद 11) ने 4.3 ओवर में ही बिना विकेट खोए 28 रन बनाकर मेजबान टीम को जीत दिला दी।

इससे पूर्व भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एनाबेल सदरलैंड के 129 रन की मदद से 323 रन बनाकर मेजबान टीम को पहली पारी में अहम बढ़त दिलाई थी।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में