ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया
ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया), 16 जून (भाषा) ट्रैविस हेड (68) और मार्कस स्टोइनिस (59) के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मैच में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया।
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत से ग्रुप बी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। इस मैच में स्कॉटलैंड की हार से इंग्लैंड भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 8 में पहुंच गया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


