ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज को 169 रन पर समेटा

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज को 169 रन पर समेटा

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज को 169 रन पर समेटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 14, 2022 10:17 pm IST

जॉर्जटाउन (गयाना), 14 जनवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अंडर-19 एकदिवसीय विश्व कप के शुरुआती दिन के मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान वेस्टइंडीज की पारी को 40.1 ओवर में 169 रन पर समेट दिया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने छठे ओवर में महज 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिये।

इसके बाद कप्तान अकीम औगुस्ते ने 67 गेंद में 57 रन की पारी खेलने के अलावा विकेटकीपर रिवाल्डो क्लार्क (42 गेंद में 37 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की।

भारतीय मूल के स्पिनर निवेथन राधाकृष्णा (48 रन पर तीन विकेट) ने क्लार्क को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद वेस्टइंडीज की पारी फिर से लड़खड़ा गयी।

नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आये मैकेनी क्लार्ब ने 35 गेंद में 29 रन बनाकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 169 तक पहुंचाया।

ऑस्टेलिया के लिए राधाकृष्णा, टॉम विटने और कूपर कोनॉले ने तीन-तीन विकेट लिये।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में