आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 241 रन पर पारी समाप्त घोषित की

आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 241 रन पर पारी समाप्त घोषित की

आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 241 रन पर पारी समाप्त घोषित की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 3, 2021 12:22 pm IST

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), तीन अक्टूबर (भाषा) आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एकमात्र दिन रात्रि महिला टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे और अंतिम दिन रविवार को यहां डिनर से ठीक पहले अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 241 रन पर समाप्त घोषित की।

भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 277 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी और इस तरह से उसे 136 रन की बढ़त मिली है।

आस्ट्रेलिया की तरफ से एलिस पैरी 68 रन बनाकर नाबाद रही जबकि एशलीग गार्डनर ने 51 रन बनाये। भारत के लिये पूजा वस्त्राकर ने तीन जबकि झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो – दो विकेट लिये।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में