Australia National Cricket Team: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड में भारी बवाल!.. छलका विश्वकप से बाहर होने का दर्द, स्वदेश वापसी के बाद उठाएंगे ये बड़ा कदम
Australia National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया टीम टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद व्यापक समीक्षा करेगी, चोटिल खिलाड़ियों ने अभियान प्रभावित किया।
Australia National Cricket Team || Image- ESPN Cricket File
- ग्रुप चरण से बाहर ऑस्ट्रेलिया
- चोटिल खिलाड़ियों से संतुलन बिगड़ा
- ओमान के खिलाफ आखिरी मुकाबला
मेलबर्न: पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में अपने निराशाजनक प्रदर्शन की गहन समीक्षा करेगा। भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टूर्नामेंट में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया सुपर आठ में जगह नहीं बना सका। (Australia National Cricket Team) टीम को जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को ओमान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा, लेकिन उसका अब कोई खास महत्व नहीं रह गया है।
ग्रुप स्टेज से ही बाहर हुए कंगारू
जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर आठ में पहुंच चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद पहली बार ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है। टीम के इस प्रदर्शन से प्रशंसकों में निराशा है और प्रबंधन भी इसे गंभीरता से ले रहा है।
चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद पूरे प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम एयू से कहा कि टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन फिलहाल ओमान के खिलाफ मैच पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। टीम के लौटने के बाद सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की जाएगी।
अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में
चोट के कारण पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड टूर्नामेंट से बाहर रहे, जबकि मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। (Australia National Cricket Team) कप्तान मिचेल मार्श भी शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए, जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। डोडेमाइड ने कहा कि टीम घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी और ओमान के खिलाफ मुकाबले को शानदार तरीके से खत्म करना चाहती है।
टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड का सफर हुआ खत्म
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी बुधवार को टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की है और इसी के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगातार चौथा मैच जीता है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सूर्या ब्रिगेड ने पहले खेलते हुए शिवम दुबे के 31 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 193/5 का स्कोर बनाया।
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने ये मैच 17 रन से जीत लिया। भारत इस वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीत चुकी है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी।
कैसा है भारत का रिकॉर्ड
भारत ने लिमिटेड-ओवर ICC टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीते हैं। यह सिलसिला पिछले विश्व कप फाइनल के बाद से जारी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत चारों बार नीदरलैंड्स को हरा चुका है। भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 इतिहास में केवल एक ही मुकाबला 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसे भारत ने 56 रनों से जीता था।
इन्हें भी पढ़ें: –
- चंद्रपुर महापौर चुनाव में हार की जांच के लिए समिति का गठन करेगी कांग्रेस
- एआई की चुनौतियों के बीच आईटी प्रतिभा को बेहतर बनाने का काम कर रही सरकार : वैष्णव
- एआई ‘तीव्र प्रगति’ का युग ला रही : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
- बलिया में दो लोगों की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास
- शिवम दुबे: टी20 विश्व कप में भारत का खामोश योद्धा

Facebook


