Seema Haider Latest News: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर को सम्मानित करेगा ‘हिंदू रक्षा दल’, पिंकी चौधरी ने कर दिया ऐलान, कहा- ‘इनसे सीखना चाहिए…’
Seema Haider News: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर को सम्मानित करेगा 'हिंदू रक्षा दल', पिंकी चौधरी ने कर दिया ऐलान, कहा- 'इनसे सीखना चाहिए…'
Seema Haider News | Photo Credit: IBC24
- छठी बार मां बनीं सीमा हैदर
- 11 महीने में दूसरा बच्चा
- पिछले साल बेटी को जन्म दिया था
नई दिल्ली: Seema Haider News अपनी मोहब्बत के लिए सीमा पार कर भारत आई सीमा हैदर ने हालही में एक बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद वो छठी बार मां बन गई है। आपको बता दें कि 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। इस बीच 6वां बच्चा पैदा होने की खुशी में ‘हिंदू रक्षा दल’ मां सीमा हैदर और पिता सचिन मीणा को सम्मानित करेगा। खुद भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी ने इसका ऐलान किया है।
‘हिंदू रक्षा दल’ करेगा सम्मान
Seema Haider Latest News भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘हिंदू परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए उनका सम्मान करने का कार्य हमलोगों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर का छठा बच्चा पैदा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तान से आकर अपने और चारों बच्चों को विधिवत तरीके से उन्होंने सनातन धर्म में वापसी की है। जिससे हम बहुत प्रसन्न है। अब हम हिंदू परिवार उनका सम्मान करने का कार्य कर रहे हैं। हम सीमा हैदर का भी सम्मान करने का कार्य करेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘भारतीय नारी भी एडवांस कल्चर में चलते हुए भारतीय संस्कृति को भूल रही हैं। उन्हें एक चीज सीखनी चाहिए कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी भारतीय संस्कृति को फॉलो कर रही हैं। सिंदूर लगा रही हैं, बिंदी लगा रही हैं। ऐसे में हम सब सीमा हैदर और सचिन मीणा का सम्मान करेंगे।’
6वां बच्चा पैदा होने की खुशी में हिंदू रक्षा दल सीमा हैदर और सचिन मीणा को सम्मानित करेगा : भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी https://t.co/8jj67iaYwI pic.twitter.com/R6EXIaNq5o
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 18, 2026
परिवार में जश्न का माहौल
आपको बता दें कि सीमा हैदर छठी बार मां बनने की खुशखबरी के बाद उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टर के अनुसार, मां और नवजात दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जिसके बाद सचिन मीणा के घर में खुशियां का माहौल है। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी।
13 मई 2023 को आई थी भारत
बता दें कि, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 7 जुलाई 2023 को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Rajpal Yadav Case Update: राजपाल यादव जेल से रिहा, बोले-कोई फर्क नहीं पड़ता..! क्या भारत छोड़ने वाले हैं एक्टर..?
- Vande Bharat: छत्तीसगढ़ में होली पर नो ड्राई डे का फैसला, आबकारी विभाग के आदेश ने बढ़ाय सियासी पारा, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
- Harda Bajaj Showroom Dispute : कॉल सेंटर कर्मचारी को भारी पड़ा ‘फीडबैक’ मांगना, नाराज ग्राहक ने साथियों संग शोरूम में घुसकर किया ऐसा कांड, आप भी देखें वीडियो

Facebook


