ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में चुन यी से हारे आयुष

Ads

ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में चुन यी से हारे आयुष

  •  
  • Publish Date - March 8, 2025 / 09:11 PM IST,
    Updated On - March 8, 2025 / 09:11 PM IST

ऑरलियन्स (फ्रांस), आठ मार्च (भाषा) भारतीय शटलर आयुष शेट्टी का 240,000 डॉलर इनामी ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार अभियान शनिवार को यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के लिन चुन यी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया।

विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता 19 वर्षीय आयुष ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दबाव बरकरार नहीं रख सके और 40 मिनट में 13-21, 15-21 से हार गए।

इस तरह से इस प्रतियोगिता में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता