श्रेयांश सोमैया ने अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स में जीत का सिलसिला जारी रखा

Ads

श्रेयांश सोमैया ने अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स में जीत का सिलसिला जारी रखा

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 10:24 PM IST

मुंबई, 25 मई (भाषा) शीर्ष वरीय श्रेयांश सोमैया (1973 रेटिंग अंक) ने सोमवार को यहां मुंबई फिडे रेटेड अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स के चौथे सत्र में निखिल जोशी (1645) पर शानदार जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा।

अन्य मुकाबलों में रेयांश वेंकट (1906) ने समर्थ पाटकर (1624) को हराकर शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाए रखी।

कुश अजय अग्रवाल (1835) ने सक्षम भारद्वाज (1594) के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस बीच एजीएम राजवीर पिंकेश नाहर (1801) ने दीपक जाधव आदित्य (1588) को हराकर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी बनाए रखी।

जान्हवी सोनेजी (1792) और आशीष जैन त्वेशा (1576) के बीच कड़े मुकाबले में मैच ड्रॉ रहा जबकि मयूरेश पारकर (1781) ने निहाल भोसले (1580) को मात दी।

ओम नीलेश देवरुखकर (1726) ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में सोहम सुदर्शन सहमाते (1540) को हराया जबकि आर्यन सिस्टा (1658) ने प्रियांश (1475) को शिकस्त दी।

मान्या बलानी (1653) ने वेद आंब्रे (1453) पर शानदार जीत के साथ सभी को प्रभावित किया। अधवन ओसवाल (1546) ने उलटफेर करते हुए आर्य अमोल बागायतकर (1773) को हराया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द