CNG Price Today 26 May 2026 | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: CNG Price Today 26 May 2026 देश में आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर तेल की कीमतें बढ़ेन से लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की तक के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर मंगलवार को सीएनजी के दामों में (CNG Price Hike Today) बढ़ोतरी हुई है।
CNG Rate Hike आपको बता दें कि आज सुबह ही पेट्रोल और डीजल के बाद अब दिल्ली में CNG की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है। आज सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत आज से लागू हो गई है। जिसके बाद अब सीएनजी ₹83.09 प्रति किलो हो गई है।
आपको बता दें कि हाल ही के दिनों में पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। 12 दिनों में सीएनजी की कीमत ₹6 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये बार दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये बढ़ाई गई थी। पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG भी आम आदमी की जेब पर बोझ बनती जा रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को पेट्रोल डीजल के दामों में फिर से इजाफा देखने को मिला है। सोमवार को पेट्रोल में 2.61 रुपये महंगा हुआ है और डीजल डीजल में 2.71 रुपये महंगा हुआ है। (Petrol Diesel Price Increase) जिसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। (Petrol Diesel Rate Hike 2026) कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिलेगा।