बख्शी बहनों जाहन्वी और हिताशी की शानदार शुरूआत
बख्शी बहनों जाहन्वी और हिताशी की शानदार शुरूआत
चेन्नई, 20 जनवरी (भाषा) बख्शी बहनों – जाहन्वी और हिताशी ने बुधवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया जिससे वे शीर्ष दो स्थान पर बनी हुई हैं।
अपनी पहली पेशेवर जीत की कोशिश में जुटी जाहन्वी ने दिन का सर्वश्रेष्ठ तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जबकि उनकी छोटी बहन हिताशी ने एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह नेहा त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।
दो एमेच्योर सहित पांच गोल्फर इवन पार 72 के कार्ड से संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


