शेफील्ड, 27 सितंबर (एपी) पैट्रिक बैमफोर्ड के 88वें मिनट में दागे गोल की बदौलत लीड्स ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शेफील्ड यूनाईटेड को 1-0 से हराया।
शेफील्ड की टीम की नए सत्र में तीन मैचों में यह तीसरी हार है।
बैमफोर्ड ने बायें छोर से जैक हरिसन के क्रॉस पर हैडर लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी नाक से टकराने के बाद गोल में चली गई। पिछले सत्र में बैमफोर्ड को मौके भुनाने में नाकाम रहने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था लेकिन शीर्ष लीग में टीम की वापसी पर अब तक तीनों मैचों में गोल करने में सफल रहे हैं।
शेफील्ड की टीम अब तक अपने तीनों मैचों में कोई गोल नहीं कर पाई है। क्लब के 131 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम शुरुआती तीन मैचों में गोल नहीं कर सकी।
एपी सुधीर पंत
पंत