बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को चार रन से हराया

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को चार रन से हराया

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को चार रन से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 3, 2021 9:03 pm IST

ढाका, तीन सितंबर ( एपी ) टॉम लाथम के 49 गेंद में नाबाद 65 रन के बावजूद बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला में 2 . 0 से बढत बना ली ।

न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर जीत के लिये छह रन चाहिये थे लेकिन लाथम एक रन ही ले सके । बांग्लादेश के छह विकेट पर 141 रन के जवाब में न्यूजीलैंड टीम पांच विकेट पर 137 रन ही बना सकी ।

बांग्लादेश ने पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था ।

बांग्लादेश के लिये कप्तान महमूदुल्लाह ने 32 गेंद में नाबाद 37 रन बनाये जबकि मोहम्मद नईम ने 39 और लिटन दास ने 33 रन का योगदान दिया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में