बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया

बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया

बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: September 1, 2021 8:58 pm IST

ढाका, एक सितंबर ( एपी ) बांग्लादेश ने टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड पर पहली जीत दर्ज करते हुए बुधवार को पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती मैच में उसे सात विकेट से हराया ।

न्यूजीलैंड की टीम अपने संयुक्त न्यूनतम स्कोर 16 . 5 ओवर में 60 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने भी दो विकेट सात रन पर गंवा दिये थे लेकिन पांच ओवर बाकी रहते तीन विकेट पर 62 रन बनाये ।

बांग्लादेश ने एक महीने के भीतर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दोनों को उनके न्यूनतम टी20 स्कोर पर आउट कर दिया है ।आस्ट्रेलिया को अगस्त में पांचवें और आखिरी मैच में 62 रन पर आउट करके उसने श्रृंखला 4 . 1 से जीती थी ।

बांग्लादेश के स्पिनरों और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान ने एक बार फिर इस जीत में अहम भूमिका निभाई ।

बायें हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन, नासुम अहमद और तेज गेंदबाज सैफुद्दीन ने दो दो विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर मेहदी हसन को एक विकेट मिला ।

न्यूजीलैंड के लिये सिर्फ टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स ही दोहरे अंक तक पहुंच सके ।

दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में