बांग्लादेश का टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला
बांग्लादेश का टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला
नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बांग्लादेश ने एक बदलाव करते हुए मुस्ताफिजुर रहमान की जगह तंजीद हसन को टीम में जगह दी है।
भारत के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त झेलने वाले श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए दिमुथ करूणारत्ने और दुशान हेमंथा की जगह कुसाल परेरा और धनंजय डिसिल्वा को टीम में शामिल किया है।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


