मैड्रिड, 18 मार्च (एपी) बार्सीलोना ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में रविवार को यहां एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया।
जोओ फेलिक्स, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और फर्मिन लोपेज ने बार्सीलोना के लिए गोल दागे जिससे यह टीम एटलेटिको के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने में सफल रही।
इस जीत से बार्सीलोना 29 मैचों में 64 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वह शीर्ष पर काबिल रीयाल मैड्रिड से आठ अंक पीछे हैं।
मैच से पहले मेट्रोपोलिटन स्टेडियम के बाहर एटलेटिको के प्रशंसकों ने फेलिक्स की जर्सी को जलाने के अलावा उनके नाम की एक पट्टिका भी तोड़ दी। पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने हालांकि अपनी पूर्व टीम के खिलाफ मैच के 38वें मिनट में गोलकर एटलेटिको के प्रशंसकों को अपने अंदाज में जवाब दिया।
फेलिक्स ने दिसंबर में भी इस टीम के खिलाफ गोल कर बार्सीलोना को 1-0 से जीत दिलाई थी। पिछले सत्र में अनबन के बाद एटलेटिको ने उन्हें बार्सीलोना को उधार (लोन) दिया था।
एपी आनन्द
आनन्द