बीसीसीआई ने नीरज ओडेदरा को विज्ज़ी ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का मुख्य कोच नियुक्त किया

Ads

बीसीसीआई ने नीरज ओडेदरा को विज्ज़ी ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का मुख्य कोच नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 06:47 PM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को नीरज ओडेदरा को विज्जी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पश्चिम क्षेत्र का मुख्य कोच नियुक्त किया।

पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर ओडेदरा ने सौराष्ट्र के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहते हुए सफलता हासिल की थी। सौराष्ट्र ने जब 2019-20 और 2022-23 सत्र में रणजी ट्रॉफी जीती थी तो तब वह उसके सहायक स्टाफ का हिस्सा थे।

ओडेदरा 2022-23 में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र की टीम के मुख्य कोच थे। उनकी देखरेख में सौराष्ट्र ने हाल में इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्जी ट्रॉफी 50 ओवर का टूर्नामेंट है जो एक से सात मार्च तक गोवा में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र की चार टीमें भाग लेंगी।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर