IPL के आयोजक IMG से अलग होगी BCCI, भेजा बर्खास्तगी नोटिस

IPL के आयोजक IMG से अलग होगी BCCI, भेजा बर्खास्तगी नोटिस

IPL के आयोजक IMG से अलग होगी BCCI, भेजा बर्खास्तगी नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: January 8, 2021 12:30 pm IST

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) से अलग होने का फैसला किया है जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरूआत से ही इसके आयोजन के अधिकार थे।

Read More: आज भी नहीं निकल पाया कोई हल, सरकार ने किसानों को एक और दौर की वार्ता के लिए बुलाया 15 जनवरी को

अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हमने उन्हें बर्खास्तगी नोटिस भेजा है। ’’ पता चला है कि यह नोटिस हफ्ते के शुरू में भेजा गया था और बोर्ड की योजना इस साल से अपने इस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन खुद के पेशेवरों के साथ कराने की है। ब्रिटेन की कंपनी आईएमजी ने 2017 में पांच साल के लिये 2022 तक आईपीएल के टूर्नामेंट अधिकार बरकरार रखे थे।

Read More: बर्ड फ्लू की एंट्री! 1 महीने के भीतर 4 लाख मुर्गियों की मौत, मंत्री जेपी दलाल ने दी जानकारी

आईपीएल के 2021 चरण के मार्च-अप्रैल में सामान्य विंडो में आयोजित होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं किया गया है कि यह भारत में होगा या फिर 2020 की तरह विदेश में। आईपीएल से पहले फरवरी में एक ‘मिनी’ नीलामी होने की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के चलते 2020 आईपीएल चरण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था जो सितंबर से नंवबर तक चला था।

Read More: कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस, पूरी तरह किसानों के साथ है पार्टीः सांसद जसबीर सिंह गिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"