Robin Minz Accident: IPL 2024 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, सड़क हादसे का शिकार हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Robin Minz Accident: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। IPL सीजन शुरू होने से पहले टीम के

Robin Minz Accident: IPL 2024 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, सड़क हादसे का शिकार हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Robin Minz Accident

Modified Date: March 3, 2024 / 04:14 pm IST
Published Date: March 3, 2024 4:14 pm IST

नई दिल्ली : Robin Minz Accident: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। IPL सीजन शुरू होने से पहले टीम के खिलाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। खिलाड़ी के पिता ने इस बात की पुष्टि की है।

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम है रॉबिन मिंज। रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस युवा क्रिकेट का एक्सीडेंट हो गया है। रॉबिन के पिता ने इस बात की पुष्टि की है। 21 वर्षीय रॉबिन अपनी कावासाकी सुपरबाइक चला रहा थे। नियंत्रण खो देने के चलते और रॉबिन की बाइक एक अन्य मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। इस क्रिकेटर के दाहिने घुटने में चोट लग गई है और फिलहाल वह निगरानी में हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 रॉबिन मिंज का डेब्यू सीजन होगा।

यह भी पढ़ें : Jail Tourism: बिना सजा पाए खाना चाहते हैं जेल की हवा, पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं ये जेल, आप भी जरूर घूमें 

रॉबिन के पिता ने दी एक्सीडेंट जानकारी

Robin Minz Accident:  रॉबिन मिंज के पिता जेवियर फ्रांसिस मिंज ने एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब उसकी(रॉबिन) बाइक दूसरी बाइक से जा भिड़ी तो उसने नियंत्रण खो दिया। फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है और वह फिलहाल निगरानी में हैं।’ बता दें कि रॉबिन मिंज के पिता रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को रांची टेस्ट के लिए एयरपोर्ट से बाहर निकले देख कहा था, ‘एक दिन रॉबिन भी भारत के लिए खेलता नजर आएगा।’

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.