बेन शेल्टन ने फ्लेवियो कोबोली को हराकर क्ले-कोर्ट म्यूनिख ओपन जीता

Ads

बेन शेल्टन ने फ्लेवियो कोबोली को हराकर क्ले-कोर्ट म्यूनिख ओपन जीता

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 08:52 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 08:52 PM IST

म्यूनिख, 19 अप्रैल (एपी) बेन शेल्टन ने पिछले साल की निराशा से उबरते हुए रविवार को फ्लेवियो कोबोली को 6-2, 7-5 से हराकर म्यूनिख ओपन का खिताब जीत लिया।

शेल्टन 2025 में एटीपी 500 टूर्नामेंट फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे।

अटलांटा के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने चार ऐस लगाए और सभी ब्रेक पॉइंट (छह) बचाए जबकि खुद के तीन ब्रेक प्वाइंट भुनाते हुए 16वीं रैंक वाले कोबोली को डेढ़ घंटे में हरा दिया।

यह छठी रैंकिंग वाले इस अमेरिकी खिलाड़ी का करियर का पांचवां और क्ले-कोर्ट पर दूसरा खिताब है।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द