अंतर प्रांत सब जूनियर और कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस में बंगाल प्रबल दावेदार

Ads

अंतर प्रांत सब जूनियर और कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस में बंगाल प्रबल दावेदार

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 06:21 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 06:21 PM IST

गांधीधाम, 22 मार्च (भाषा) यहां सोमवार से शुरू हो रही 87वीं अंतर प्रांत सब जूनियर और कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में लड़कों के अंडर 15 वर्ग में 32 टीमें भाग लेंगी ।

पश्चिम बंगाल खिताब का प्रबल दावेदार है जबकि गत चैम्पियन पीएसपीबी अकादमी की टीम में कई नये खिलाड़ी हैं ।

बंगाल की टीम में आदित्य दास, रिषभ चटोपाध्याय, हिमोन कुमार मंडल और रूद्रनील जना हैं । तमिलनाडु और महाराष्ट्र से भी कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है ।

गुजरात 182 अंक के साथ चौथे स्थान पर है ।

प्रतियोगिता में सभी 32 टीमों को आठ समूहों में बांटा जायेगा । इनकी वरीयता हर टीम के शीर्ष दो खिलाड़ियों के राष्ट्रीय रैंकिंग अंकों के आधार पर तय हुई है ।

अंडर 11 और अंडर 15 युवा लड़कों के मुकाबले भी साथ में होंगे ।

भाषा मोना

मोना