जयपुर, 16 सितंबर (भाषा) बंगाल वारियर्स ने शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग के मैच में मंगलवार को यूपी योद्धाज को 41 . 37 से हराया ।
सातवें सत्र की चैम्पियन टीम के लिये लगातार चार हार के बाद यह अहम जीत थी । उसके कप्तान देवांक दलाल ने लगातार छठी बार सुपर 10 किया और आशीष ने हाई फाइव लगाया ।
योद्धाज ने शुरूआत काफी अच्छी की और पहले दस मिनट में दबदबा बनाकर 10 . 4 की बढत ले ली । पहले टाइमआउट के बाद हालांकि बंगाल टीम ने वापसी करते हुए अंतर को कम किया और बढत भी बनाई ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द