भुल्लर और पुखराज सिंगापुर में संयुक्त 26वें स्थान पर

भुल्लर और पुखराज सिंगापुर में संयुक्त 26वें स्थान पर

भुल्लर और पुखराज सिंगापुर में संयुक्त 26वें स्थान पर
Modified Date: April 26, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: April 26, 2026 6:16 pm IST

सिंगापुर, 26 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर रविवार को यहां इंटरनेशनल सीरीज सिंगापुर के अंतिम दौर में दो ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त 26वें स्थान पर रहे।

शुरुआत में खिताब के दावेदारों में शामिल रहे भुल्लर ने चार बर्डी की लेकिन चार बोगी और एक डबल बोगी कर गए जिससे उनका स्कोर दो ओवर रहा।

अंतिम दौर में भारत के पुखराज सिंह गिल ने चार अंडर 67 का टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भुल्लर के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर रहे। उन्होंने पांच बर्डी और एक बोगी की।

कट हासिल करने वाले एक अन्य भारतीय करणदीप कोच्चर (76) ने 70वां स्थान हासिल किया।

कोरिया के जियोंगवू हैम ने तीन अंडर 68 के स्कोर से लगातार चौथे दिन अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए खिताब जीता।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में