BJP Leader Statement in Datia By Election: ‘जब अधिकारी बोलने लगे हमारी पहुंच ऊपर तक हैं तब तब परिणाम विपरीत ही आएंगे…आत्ममंथन का समय…’ दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
BJP Leader Statement in Datia By Election: 'जब अधिकारी बोलने लगे हमारी पहुंच ऊपर तक हैं तब तब परिणाम विपरीत ही आएंगे...आत्ममंथन का समय...' दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
BJP Leader Statement in Datia By Election: 'जब अधिकारी बोलने लगे हमारी पहुंच ऊपर तक हैं तब तब परिणाम विपरीत ही आएंगे...आत्ममंथन का समय...' दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत
- घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया
- सीएम मोहन यादव ने जनादेश स्वीकार किया
भोपाल: BJP Leader Statement in Datia By Election मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित कर दिया। भाजपा उम्मीदवार की हार के बाद प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि उपचुनाव में जो फैसला सुनाया है, उसे वह शिरोधार्य करते हैं और जीत भले ही कांग्रेस की हुई है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस उपचुनाव में भाजपा को 1,700 मत अधिक मिले हैं। लेकिन दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर संगठन को कटघर में खड़ा करते हुए निशाना साधा है।
भाजपा नेताओं ने पार्टी को दिखाया आइना
BJP Leader Statement in Datia By Election पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि ”आत्ममंथन का समय…’ वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू और पूर्व मंत्री राहुल सिंह की पत्नी उमिता सिंह ने भी लिखा कि ”जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगे हमारी पहुंच ऊपर तक हैं तब तब परिणाम विपरीत ही आएंगे।”


आगामी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे: सीएम मोहन यादव
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री यादव ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दतिया सीट कांग्रेस ने जीती थी और आज भी यह कांग्रेस के पास ही है। उन्होंने कहा, “यह अलग बात है। हमने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1,700 वोट अधिक हासिल किए।” यादव ने कहा, “लोकतंत्र में चुनाव के दौरान सब अपनी बात रखते हैं। हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी बात रखी। जनता ने जो निर्णय किया उसे हम शिरोधार्य करते हैं। उम्मीद करते हैं आगे आने वाले चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेंगे।”
कांग्रेस नेताओं का सामूहिक प्रयास: जीतू पटवारी
कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे ‘‘दतिया की जनता की जीत, 2028 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद और कांग्रेस नेताओं के सामूहिक प्रयास’’ का नतीजा करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दतिया की जनता ने मध्यप्रदेश की भाजपा नीत सरकार के भ्रष्टाचार, आतंक और अहंकार के चेहरे को बेनकाब कर दिया है।’’
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने बढ़ाई फसल बीमा की आखिरी तारीख, एग्रीस्टेक पंजीयन को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
- EPF Wage Ceiling Increased: पुरानी 15,000 रुपये सीमा गई, अब 25 हजार की लिमिट से नौकरीपेशा की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए फायदा होगा या नुकसान
- Udhayanidhi Stalin Arrested: पूर्व डिप्टी CM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रैली के दौरान कथित थे ये नारे, सीएम को लेकर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी

Facebook


