UP Latest News: यूपी में विकास को मिलेगी रफ्तार! अग्रिम टैक्स डिवोल्यूशन में मिले इतने करोड़ रुपए, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
UP Latest News: यूपी में विकास को मिलेगी रफ्तार! अग्रिम टैक्स डिवोल्यूशन में मिले इतने करोड़ रुपए, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
UP Latest News | Photo Credit: AI
- ₹19,208 करोड़ जारी – यूपी को करों के बंटवारे की अग्रिम किस्त
- CM योगी ने PM मोदी और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद
- अब यूपी में तेज होंगे विकास कार्य
लखनऊ: UP Latest News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
UP Latest News सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में ₹19,208 करोड़ जारी किए जाने पर हार्दिक आभार। समय पर मिला यह सहयोग सहकारी संघवाद की भावना को प्रतिबिंबित करता है।
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से राज्य की वित्तीय क्षमता और सुदृढ़ होगी तथा विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के निर्माण और जनकल्याणकारी पहलों को नई गति मिलेगी। हम सभी मिलकर एक अधिक सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Radhika Khera on Punjab Congress : ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका’.. राधिका खेड़ा के निशाने पर CG के पूर्व के सीएम, कहा- पोस्टर से ही गायब हो गए PCC चीफ
- शहमात The Big Debate: हार पर रार.. उपचुनाव का क्या सार? चुनाव परिणाम ने भाजपा को चौंकाया, दो हार से BJP के अंदर क्या बदलेगा?
- Nitin Nabin on By Election : 3 राज्यों के नतीजों के बाद BJP का पहला रिएक्शन! 30 साल का किला ढहने पर बोले नितिन नबीन – ‘हार स्वीकार है, अब होगी समीक्षा’

Facebook


