Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25: Dhamaal 4 ने दुनियाभर में गाड़े झंडे! ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पार किए इतने करोड़, कलेक्शन देखकर मेकर्स भी हैरान!
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन की फिल्म Dhamaal 4 ने सिनेमाघरों में 25 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच अब तकक फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है इसकी पूरी जानकारी सामने आई है।
(Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25/ Image Credit: tseriesfilms Instagram)
- अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने पूरे किए 25 दिन।
- फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 222.79 करोड़ रुपये।
- भारत में कमाए 161.65 करोड़ रुपये।
नई दिल्ली: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25) बनाए रखी है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बिना ज्यादा प्रचार के भी शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद वीकेंड पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया।
25वें दिन भी जारी रहा कमाई का सफर
Dhamaal 4 ने थिएटर्स में 25 दिन पूरे (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25) कर लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 0.60 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 161.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
दुनियाभर में 222 करोड़ से ज्यादा की कमाई
अजय देवगन की इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Dhamaal 4 ने दुनियाभर में 222.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि बिना बड़े प्रमोशनल कैंपेन के भी यह लगातार 25 दिनों तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
इन फिल्मों से चल रहा है मुकाबला
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का मुकाबला (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25) विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ से चल रहा है, जो 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके अलावा ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। Dhamaal 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। यह धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है जिसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन और कई अन्य कलाकार नजर आए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी ने किया कमाल! ज्ञानेश्वरी यादव के लिए CM साय ने खोला खजाना, 30 लाख रुपये और DSP पद का बड़ा ऐलान
- Dr D Y Patil Passed Away: देश ने खोया एक बड़ा शिक्षाविद्, नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल, लंबी बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा
- Chhattisgarh Intern Doctors Strike Today: छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में 100 से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर, भगवान भरोसे मरीज! जानें क्या है उनकी मांगे

Facebook


