तीसरे दौर में मुश्किल हालात के बावजूद भुल्लर शीर्ष पांच में बरकरार

तीसरे दौर में मुश्किल हालात के बावजूद भुल्लर शीर्ष पांच में बरकरार

तीसरे दौर में मुश्किल हालात के बावजूद भुल्लर शीर्ष पांच में बरकरार
Modified Date: April 25, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: April 25, 2026 2:44 pm IST

सिंगापुर, 25 अप्रैल (भाषा) भारत के गगनजीत भुल्लर ने तीसरे दौर में मुश्किल परिस्थितियों में एक ओवर 72 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके बावजूद वह शनिवार को यहां सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष पांच में बने रहे।

इस 20 लाख अमेरिकी डॉलर इनामी प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया के जियोंगवू हाम शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे दिन 68 का स्कोर बनाने के बाद तीनों दिन बढ़त बनाए रखी है।

भुल्लर का कुल स्कोर अब छह अंडर 207 है और वह थाईलैंड के जैज़ जनेवट्टानानोंड (68-66-73) और पाकिस्तान के अहमद बेग (69-71-67) के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

भारत के अन्य खिलाड़ी पुखराज सिंह गिल (71-70-72) के स्कोर के साथ संयुक्त 45वें स्थान पर हैं। कट में जगह बनाने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी करनदीप कोचर ने तीसरे दौर में छह ओवर 77 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 67वें स्थान पर हैं।

भाषा पंत

पंत

पंत


लेखक के बारे में