टीम इंडिया को बड़ा झटका! वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज, वापस लौटे घर

Ads

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा, भारतीय टीम इस वनडे सीरीज के साथ ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों का आगाज करेगी।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2023 / 02:03 PM IST,
    Updated On - July 27, 2023 / 02:03 PM IST

Mohammed Siraj India vs West Indies ODI Series

Mohammed Siraj India vs West Indies ODI Series: इंडियन क्रिकेट टीम को आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करना है, इससे ठीक पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है, टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सीरीज से बाहर हो गए हैं और वो अब घर लौट आए हैं।

बता दें कि भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ब्रिजटाउन में खेला जाएगा, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा, भारतीय टीम इस वनडे सीरीज के साथ ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों का आगाज करेगी।

मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, उससे पहले सितंबर में एशिया कप भी होगा, इसी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने सिराज को आराम दिया है। भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया है।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कर‍िहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, श‍िमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।

read more:  PM मोदी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, बोले- यहां पेपर लीक उद्योग चल रहा, सत्ताधारी दल के लोग ही माफिया 

read more: कर्ज नहीं चुका पा रहा था शख्स, साहूकार ने उसकी पत्नी से किया दुष्कर्म