सेपक टेकरा में जापान से हारा भारत

Ads

सेपक टेकरा में जापान से हारा भारत

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 10:50 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 10:50 AM IST

नागोया, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरूष सेपकटेकरा टीम को एक मैच की बढत के बावजूद जापान के हाथों रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी के पहले मैच में 1 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी ।

भारत ने शुरूआत अच्छी की और पहला मैच 15 . 13, 15 . 9 से जीता लेकिन लय कायम नहीं रख सकी ।

दूसरे मैच में भारत को 2 . 1 (12 . 15, 15 . 17, 11 . 15) से पराजय मिली जबकि तीसरा मैच 2 . 0 (9 . 15, 12 . 15) से गंवा दिया ।

भारत का सामना अब मंगलवार को दूसरे ग्रुप मैच में मलेशिया से होगा ।

हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में भारत ने महिला टीम रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था ।

सेपक टेकरा 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा है । भारत ने 2006 में पहली बार इसमें हिस्सा लिया ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर