बिश्नोई के चार विकेट, जिम्बाब्वे के नौ विकेट पर 115 रन

Ads

बिश्नोई के चार विकेट, जिम्बाब्वे के नौ विकेट पर 115 रन

  •  
  • Publish Date - July 6, 2024 / 06:22 PM IST,
    Updated On - July 6, 2024 / 06:22 PM IST

हरारे, छह जुलाई (भाषा) कलाई के स्पिनर रवि बिश्नोई के 13 रन देकर चार विकेट झटकने से जिम्बाब्वे ने शनिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाये।

यह बिश्नोई का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जबकि ऑफ स्पिन आल राउंर वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये।

जिम्बाब्वे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्लाइव मडांडे ने सर्वश्रेष्ठ नाबाद 29 रन बनाये। भाषा नमिता

नमिता