टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज की कान काटने की कोशिश, बाल-बाल बचा ‘गोल्ड मेडलिस्ट’, 5-0 से जीता मैच

Ads

मंगलवार सुबह मोरक्को के यूनुस बल्ला और न्यूजीलैंड के डेविड न्याका के बीच मैच के दौरान माइक टायसन जैसी स्थिति बन गई थी। दरअसल मोरक्को के मुक्केबाज यूनुस बल्ला ने कथित तौर पर अपने कीवी प्रतिद्वंद्वी डेविड न्याका के कान काटने की कोशिश की।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2021 / 01:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

Tokyo olympics live updates

खेल । मंगलवार सुबह मोरक्को के यूनुस बल्ला और न्यूजीलैंड के डेविड न्याका के बीच मैच के दौरान माइक टायसन जैसी स्थिति बन गई थी। दरअसल मोरक्को के मुक्केबाज यूनुस बल्ला ने कथित तौर पर अपने कीवी प्रतिद्वंद्वी डेविड न्याका के कान काटने की कोशिश की।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात

Tokyo olympics live updates : जिसके चलते राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट विजेता न्याका के खिलाफ बॉक्सिंग रिंग में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि डेविड न्याका ने 5-0 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। जिससे वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

Read More News:  महंगाई की मार…ट्वीट वार! मुद्दे पर जारी है सियासी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला

बता दें कि कीवी एथलीट ने पहले दो राउंड आसानी से जीते, लेकिन तीसरे और अंतिम राउंड के दौरान बल्ला अपने प्रतिद्वंद्वी का कान काटने का प्रयास करते दिखे। वहीं अब इस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने अमेरिकी मुक्केबाज माइख टायसन को याद किया जब पूर्व विश्व चैंपियन ने 1997 के बाउट के दौरान प्रतिद्वंद्वी इवांडर होलीफील्ड के कान का एक हिस्सा काट लिया।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात