मुक्केबाजी : पूजा रानी सेमीफाइनल में, लवलीना बोरगोहेन हारी

Ads

मुक्केबाजी : पूजा रानी सेमीफाइनल में, लवलीना बोरगोहेन हारी

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 05:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, चार मार्च ( भाषा ) एशियाई चैम्पियन पूजा रानी ( 75 किलो ) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सेम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ( 69 किलो ) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई ।

बुधवार को देर रात खेले गए मुकाबलों में रानी ने इटली की असुंता कैनफोरा को हराया । इससे पहले एम सी मैरीकॉम ( 51 किलो ), सिमरनजीत कौर ( 60 किलो ) और जास्मीन ( 57 किलो ) अंतिम चार में पहुंच चुकी है ।

रानी तीन बार की एशियाई पदक विजेता और 2014 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता है ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी लवलीना को रूस की सादम दालगातोवा ने 5 . 0 से हराया । एशियाई कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किलो ) भी इटली की इरमा तीस्ता से 5 . 0 से हारकर बाहर हो गई।

भाषा

मोना

मोना