ब्राइटन को वोल्वरहैम्पटन ने गोल रहित बराबरी पर रोका
ब्राइटन को वोल्वरहैम्पटन ने गोल रहित बराबरी पर रोका
ब्राइटन, 23 जनवरी (एपी) जेम्स मिल्नर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में सोमवार को दूसरे स्थान पर पहुंच गए लेकिन उनकी टीम ब्राइटन को वोल्वरहैम्पटन ने गोल रहित बराबरी रोक दिया।
मिल्नर 38 साल की उम्र में सोमवार को एमेक्स स्टेडियम में अपना 633वां प्रीमियर लीग मैच खेलने उतरे। उन्होंने रेयान गिग्स को पीछे छोड़ा जिन्होंने 632 मैच खेले थे।
मिल्नर से अधिक मैच अब सिर्फ गैरेथ बैरी के नाम दर्ज हैं जिन्होंने 653 प्रीमियर लीग मुकाबले खेले हैं।
मिल्नर हालांकि सोमवार को वोल्वरहैम्पटन के खिलाफ अपनी टीम को घरेलू मैदान पर जीत दिलाने में नाकाम रहे।
इस ड्रॉ के बावजूद ब्राइटन की टीम मैनचेस्टर यूनाईटेड से एक स्थान ऊपर सातवें पायदान पर पहुंच गई है।
लीवरपूल अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि मैनचेस्टर सिटी उससे पांच अंक पीछे दूसरे पायदान पर है। मैनचेस्टर सिटी ने हालांकि लीवरपूल से एक मैच कम खेला है।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


