ब्रिटेन बिली जीन किंग कप के फाइनल्स में

ब्रिटेन बिली जीन किंग कप के फाइनल्स में

ब्रिटेन बिली जीन किंग कप के फाइनल्स में
Modified Date: April 11, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: April 11, 2026 3:42 pm IST

मेलबर्न, 11 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को हराकर बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल्स में जगह बनाई।

ब्रिटेन ने शुक्रवार को दोनों एकल मैच जीत कर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी युगल जोड़ी हैरियट डार्ट और जोडी बुरेज ने ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर और एलेन पेरेज़ को 6-3, 6-4 से हराकर अपनी टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिलाई।

एकल मैचों में शुक्रवार को 17 वर्षीय मीका स्टोजसावल्जेविच ने तालिया गिब्सन को 7-6 (4), 7-5 से और डार्ट ने किम्बर्ली बिररेल को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया की 17 वर्षीय खिलाड़ी एमर्सन जोन्स ने केटी स्वान को 7-5, 6-3 से हराकर स्कोर 3-1 कर दिया।

बिली जीन किंग कप महिलाओं की टीम प्रतियोगिता है। इसे पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था। इसका फाइनल्स सितंबर में शेन्ज़ेन में खेला जाएगा।

एपी

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में