बटलर इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीमों के कप्तान बने

बटलर इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीमों के कप्तान बने

बटलर इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीमों के कप्तान बने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: June 30, 2022 9:47 pm IST

लंदन, 30 जून ( एपी ) जोस बटलर को बृहस्पतिवार को इंग्लैंड की टी20 और वनडे क्रिकेट टीमों का कप्तान बनाया गया ।

पिछले सात साल से टीम के उपकप्तान 31 वर्ष के बटलर को इयोन मोर्गन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

बटलर भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जुलाई में होने वाले 12 मैचों से जिम्मेदारी संभालेंगे ।

इंग्लैंड के लिये 151 वनडे में 4120 और 88 टी20 मैचों में 2140 रन बना चुके बटलर तीनों प्रारूपों में शतक जड़ने वाले डेविड मलान और हीथर नाइट के अलावा इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में