कालीकट हीरोज ने प्राइम वॉलीबॉल ट्रॉफी जीती

कालीकट हीरोज ने प्राइम वॉलीबॉल ट्रॉफी जीती

कालीकट हीरोज ने प्राइम वॉलीबॉल ट्रॉफी जीती
Modified Date: March 21, 2024 / 10:16 pm IST
Published Date: March 21, 2024 10:16 pm IST

चेन्नई, 21 मार्च (भाषा) कालीकट हीरोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां खेले गए फाइनल में दिल्ली तूफांस को हराकर प्राइम वॉलीबॉल लीग का खिताब जीता।

कालीकट ने खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही दिल्ली की टीम को 15-13, 15-10, 13-15, 15-12 से पराजित करके अपना पहला खिताब हासिल किया।

दिल्ली की टीम ने शुरू में आक्रामकता दिखाई लेकिन उसकी सर्विस अच्छी नहीं रही जिसका कालीकट ने पूरा फायदा उठाया।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में