केपटाउन: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रन से हराया

केपटाउन: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रन से हराया

केपटाउन: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रन से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: January 5, 2018 5:02 am IST

केपटाउन टेस्ट में पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हरा दिया है. चौथे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 130 रन पर सिमट गई थी और भारत को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज एक के बाद अफ्रीकन टीम के सामने जैसा सरेंडर कर दिया हो. .

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को फोन करने वाला पुलिस कस्टडी में 

   

सबको यही उम्मीद थी कि भारत यह लक्ष्य पार कर लेगा. लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों ने इस छोटे से लक्ष्य को भी भारतीय टीम के लिए पहाड़ सा स्कोर साबित कर दिया और पूरी टीम को महज 135 के स्कोर पर समेट दिया.


 

ये भी पढ़ें- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हुए ट्विटर पर ब्लास्ट

भारतीय बल्लेबाजों में रन बनाने की जो हड़बड़ी थी. उसे देखकर तो यही लगा कि मैच जीतने के इरादे से कम, जल्द खत्म करने के लिए खेला जा रहा था. शायद 208 रन का लक्ष्य कम लग रहा था. मुरली विजय 32 गेंद में 13 रन, शिखर धवन 20 गेंद में 16 रन, चेतेश्वर पुजारा 13 गेंद में 4 रन, विराट कोहली 40 गेंद में 28 रन, रोहित शर्मा 30 गेंद में 10 रन, रिद्धिमान साहा 19 गेंद में 8 रन और हार्दिक पंड्या 5 गेंद में महज एक रन बनाकर आउट हुए.   

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 

 


लेखक के बारे में