दुबई, 30 अगस्त ( भाषा) शेफाली वर्मा (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने रविवार को यहां महिला टी20 एशिया कप ग्रुप ए मैच में थाईलैंड के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।
शेफाली ने 36 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक के लिए 26 गेंद का सामना किया जिसमें छह चौके और तीन छक्के जड़े थे।
उनके अलावा पदार्पण करने वाली प्रतिका रावल ने 22 रन और स्मृति मंधाना ने 19 रन का योगदान दिया।
थाईलैंड के लिए सुलीपोर्ण लाओमी सबसे सफल गेंदबाज रही जिन्होंने तीन विकेट झटके।
भाषा नमिता
नमिता