हीली और मूनी के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सात विकेट पर 409 रन बनाए
हीली और मूनी के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सात विकेट पर 409 रन बनाए
होबार्ट, एक मार्च (भाषा) कप्तान एलिसा हीली ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 158 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट पर 409 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
विकेटकीपर बेथ मूनी ने भी नाबाद 106 रन बनाकर अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे जिससे ऑस्ट्रेलिया 400 रन के स्कोर को पार करने में सफल रहा।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया ने फोबे लिचफील्ड (14) का विकेट जल्दी खो दिया लेकिन हीली और जॉर्जिया वोल (52 गेंद पर 62 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।
हीली और मूनी ने भी तीसरे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
अपना 126वां और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हीली ने आठवां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा जिसमें उन्होंने 27 चौके और दो छक्के मारे।
वोल ने अपनी पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि मूनी की पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
एनाबेल सदरलैंड (23) और निकोला कैरी (15 गेंद में से 34 रन) ने आखिर में तेजी से रन बनाए।
भारत के लिए स्नेह राणा (66 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट लिए। श्री चरणी (106 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट चटकाए लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 100 से अधिक रन लुटाने वाली सिर्फ तीसरी गेंदबाज बनीं
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


