Champions Trophy 2025 Schedule: 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

Ads

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, Champions Trophy 2025 Schedule: Champions Trophy starts from February 19

  •  
  • Publish Date - February 16, 2025 / 01:16 PM IST,
    Updated On - February 16, 2025 / 03:20 PM IST

Champions Trophy 2025 Schedule. Image Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का आगाज 19 फरवरी से
  • हाइब्रिड मॉडल में होने वाला टूर्नामेंट 9 मार्च तक
  • 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे

नई दिल्लीः Champions Trophy 2025 Schedule चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान समेत 8 बड़ी टीमें खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। हाइब्रिड मॉडल में होने वाला टूर्नामेंट 9 मार्च तक चलेगा। 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे। दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। इसलिए 23 फरवरी को होने वाला सबसे चर्चित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचती है तो खिताबी मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read More : Train Cancelled News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेल यातायात प्रभावित.. कैंसिल की गईं इतनी ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी 

यहां देखें पूरा शेड्यूल

तारीख मैच वेन्यू
19 फरवरी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची, पाकिस्तान
20 फरवरी बांग्लादेश बनाम भारत दुबई
21 फरवरी अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कराची, पाकिस्तान
22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाहौर, पाकिस्तान
23 फरवरी पाकिस्तान बनाम भारत दुबई
24 फरवरी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी, पाकिस्तान
25 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी, पाकिस्तान
26 फरवरी अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर, पाकिस्तान
27 फरवरी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी, पाकिस्तान
28 फरवरी अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर, पाकिस्तान
1 मार्च दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड कराची, पाकिस्तान
2 मार्च न्यूजीलैंड बनाम भारत दुबई
4 मार्च सेेमीफाइनल 1 दुबई
5 मार्च सेमीफाइनल 2 लाहौर, पाकिस्तान
9 मार्च फाइनल लाहौर या दुबई
10 मार्च रिजर्व डे

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कब से शुरू हो रहा है?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से शुरू हो रहा है और यह 9 मार्च तक चलेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी 8 बड़ी टीमें हिस्सा लेंगी।

भारत का पहला मुकाबला कब और किसके खिलाफ होगा?

भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

फाइनल और सेमीफाइनल का मुकाबला कहां होगा?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल 1 का मुकाबला दुबई में और सेमीफाइनल 2 का मुकाबला लाहौर, पाकिस्तान में होगा। फाइनल का मुकाबला लाहौर या दुबई में हो सकता है।