चौरसिया मेक्यूंग ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर खिसके

चौरसिया मेक्यूंग ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर खिसके

चौरसिया मेक्यूंग ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर खिसके
Modified Date: May 4, 2024 / 06:58 pm IST
Published Date: May 4, 2024 6:58 pm IST

सियोल, चार मई (भाषा) भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया ने शनिवार को यहां जीएस कालटेक्स मेक्यूंग ओपन के तीसरे दौर में दो ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 24वें स्थान पर खिसक गये।

एशियाई टूर टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद अब उनका कुल स्कोर एक अंडर 212 है जबकि बीती रात वह संयुक्त 13वें स्थान पर चल रहे थे।

कट हासिल करने वाले अन्य भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू 74 के कार्ड से संयुक्त 51वें स्थान पर बने हुए हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में