CSK vs SRH: IPL मेें चेन्नई सुपर किंग्स की जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

CSK vs SRH: IPL मेें चेन्नई सुपर किंग्स की जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

CSK vs SRH: IPL मेें चेन्नई सुपर किंग्स की जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 28, 2021 3:56 pm IST

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 23वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा जिसे सीएसके की टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 75 और फाफ डु प्लेसिस ने 56 रनों की पारी खेली. हैदराबाद की ओर से तीनों विकेट राशिद खान ने लिए. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ तीन विकेट पर 171 रन बनाए. मनीष पांडे ने 46 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 61 रन की पारी खेलने के अलावा डेविड वार्नर (55 गेंद में 57 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की. केन विलियमसन (10 गेंद में नाबाद 26) और केदार जाधव (चार गेंद में नाबाद 12) ने अंतिम ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. सनराइजर्स की टीम अंतिम आठ ओवर में 89 रन जोड़ने में सफल रही. वार्नर अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने. उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और शोएब मलिक यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

read more: चार जून से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में शुरू होगा टीएनपीएल

डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दीपक चाहर की पारी की दूसरी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका कैच टपका दिया. बेयरस्टो और वार्नर ने तीसरे ओवर में चाहर पर चौके जड़े. बेयरस्टो हालांकि सैम कुरेन (30 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चाहर के हाथों लपके गए. उन्होंने सात रन बनाए. मनीष पांडे ने चाहर पर चौके से खाता खोला और फिर कुरेन की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. सनराइजर्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाए. पांडे और वार्नर रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे. पांडे ने 10वें ओवर में मोईन अली पर पारी का पहला छक्का जड़ा.

read more:  चेन्नई सुपरकिंग्स-सनराइजर्स हैदराबाद स्कोर

पांडे ने शारदुल ठाकुर पर चौका जड़ने के बाद रविंद्र जडेजा पर चौके और फिर एक रन के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. सनराइजर्स के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ. वार्नर ने एनगिडी (35 रन पर दो विकेट) की गेंद पर अपना पहला छक्का जड़ा और फिर जडेजा पर छक्के के साथ 50 गेंद में 50वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया. वार्नर हालांकि एनगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जडेजा को कैच दे बैठे. पांडे ने एनगिडी पर चौका जड़ा लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर फाफ डु प्लेसिस ने उनका शानदार कैच लपका. विलियमसन ने ठाकुर की लगातार गेंदों पर तीन चौके और छक्का जड़कर 19वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया. जाधव ने पारी की अंतिम दो गेंदों पर कुरेन पर चौका और छक्का जड़ा.

read more: पांडे और वार्नर का अर्धशतक, सनराइजर्स ने सुपरकिंग्स को 172 रन का लक…

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।

सनराइजर्स हैदराबाद:

डेविड वार्नर का जडेजा बो एनगिडी 57

जॉनी बेयरस्टो का चाहर बो कुरेन 07

मनीष पांडे का डुप्लेसिस 61

केन विलियमसन नाबाद 26

केदार जाधव नाबाद 12

अतिरिक्त: 08

कुल: 20 ओवर में तीन विकेट पर: 171 रन

विकेट पतन: 1-22, 2-128, 3-134

गेंदबाजी:

चाहर 3-0-21-0

कुरेन 4-0-30-1

ठाकुर 4-044-0

मोईन 2-0-16-0

एनगिडी 4-0-35-2

जडेजा 3-0-23-0

जारी भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com