चेन्नइयिन ने मोहन बागान को 2-1 से हराया

Ads

चेन्नइयिन ने मोहन बागान को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - October 10, 2022 / 10:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

कोलकाता, 10 अक्टूबर (भाषा)  चेन्नइयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में सोमवार को यहां एक गोल से पिछड़ने के बाद मोहन बागान को 2-1 से शिकस्त दी।

मनवीर सिंह ने मैच के 27वें मिनट में मोहन बागान की टीम को बढ़त दिला दी थी।

मैच के दूसरे हाफ में क्वामे करिकारी (62वां मिनट) ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर बराबर किया तो वही रहीम अली ने 82वें मिनट में गोल कर चेन्नइयिन की बढ़त को 2-1 कर दिया। टीम इस बढ़त को आखिर तक बरकरार रखने में सफल रही।

भाषा आनन्द

आनन्द