चेन्नईयिन एफसी ने केरल ब्लास्टर्स से ड्रॉ खेला

Ads

चेन्नईयिन एफसी ने केरल ब्लास्टर्स से ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - December 19, 2022 / 10:35 PM IST,
    Updated On - December 19, 2022 / 10:35 PM IST

चेन्नई, 19 दिसंबर (भाषा) विन्सी बरेटो के दूसरे हाफ में दागे गोल से चेन्नईयिन एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में केरल ब्लास्टर्स को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

इस ड्रॉ के साथ ब्लास्टर्स का लगातार पांच जीत का क्रम भी थम गया।

ब्लास्टर्स को 23वें मिनट में सहल अब्दुल समद ने बढ़त दिलाई लेकिन बरेटो ने 48वें मिनट में अपने पूर्व क्लब के खिलाफ गोल दागकर चेन्नईयिन को बराबरी दिला दी।

इस ड्रॉ से चेन्नईयिन एफसी की टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द