चेन्नईयिन एफसी ने युवा विंगर विंसी बरेतो से करार किया

Ads

चेन्नईयिन एफसी ने युवा विंगर विंसी बरेतो से करार किया

  •  
  • Publish Date - June 1, 2022 / 04:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

चेन्नई, एक जून (भाषा) पूर्व चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र से पहले बुधवार को विंसी बरेतो से कई साल का करार किया।

गोवा में जन्में बरेतो पिछले सत्र में केरला ब्लास्टर्स के साथ सफल आईएसएल अभियान के बाद दो बार के चैम्पियन क्लब से जुड़ेंगे।

केरला ब्लास्टर्स उप विजेता रहा था जिसमें बरेतो ने 17 मैचों में दो गोल दागे थे।

बाईस साल के इस फुटबॉलर ने कहा, ‘‘मैं चेन्नईयिन एफसी से जुड़कर काफी उत्साहित हूं। मेरा लक्ष्य क्लब के साथ और अधिक खिताब जीतना है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर