चेन्नई, 21 जनवरी (भाषा) चेन्नइयिन एफसी और एटीके मोहन बागान के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा।
चेन्नइयिन एफसी के जर्मन मिडफील्डर जूलियस डुकर को मिडफील्ड में मजबूत प्रदर्शन के लिए ‘हीरो ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
चेन्नई की टीम 14 मैचों में चार जीत, पांच ड्रा और पांच हार से 17 अंक के साथ आठवें जबकि एटीकेएमबी की टीम चौथे स्थान पर है एटीके मोहन बागान के 14 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और चार हार से 24 अंक हैं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता