छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स अथॉरिटी में हुई OSD की नियुक्ति, विष्णु श्रीवास्तव को दी गई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स अथॉरिटी में हुई OSD की नियुक्ति, विष्णु श्रीवास्तव को दी गई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स अथॉरिटी में हुई OSD की नियुक्ति, विष्णु श्रीवास्तव को दी गई जिम्मेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 13, 2020 11:17 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स अथॉरिटी के OSD विष्णु श्रीवास्तव को बनाया गया है, वर्तमान में विष्णु श्रीवास्तव स्क्वाश एसोसिएशन के सचिव हैं। बता दें कि राज्य में खेल के विकास के लिए अथॉरिटी का गठन किया गया है, मुख्यमंत्री अथॉरिटी के पदेन अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें: जांजगीर जिले में कई नगर निरीक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना मुहैया कराने के लिए राज्य में खेल विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की थी, जिसके फलस्वरूप यह खेल विकास प्राधिकरण बनाया गया है। इस प्राधिकरण के गठन का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में नितिगत निर्णय, खेल से जुड़े विभागों से समन्वय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के संबंध में निर्णय के साथ ही भारत सरकार की खेल विकास योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करना है। इसके अलावा अन्य वैधानिक तरीकों से प्राप्त सहयोग के माध्यम से खेल अधोसंरचनाओं का विकास, शिक्षा एवं खेलों में समन्वय स्थापित करते हुए खेलों के लिए आवश्यक संसाधनों का सृजन करना, खेल उत्कृष्ठता केन्द्र एवं खेल विद्यालयों का क्रियान्वयन करना तथा खेल संस्थाओं एवं खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन नहीं है कोरोना का हल, अब रोज होंगे …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com