मैड्रिड, 27 अप्रैल (एपी) अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ बीमार पड़ने और कोर्ट पर उल्टी करने के बावजूद मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गई हैं।
पिछले साल मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली गॉफ ने सोराना सिर्स्टिया के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 4-6, 7-5, 6-1 से जीत दर्ज की।
गॉफ ने दूसरे सेट के बीच में कोर्ट पर उल्टी कर दी थी जिससे वह थोड़ा असहज महसूस करने लगी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने कोर्ट पर उल्टी कर दी, तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद पहले और दूसरे गेम के बाद मुझे लग रहा था कि जैसे मेरी सारी ऊर्जा छीन ली गई है।’’
इससे पहले शनिवार को विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक अज्ञात बीमारी के कारण अमेरिकी खिलाड़ी एन ली के खिलाफ मैच के बीच से हट गई थी।
गॉफ ने कहा, ‘‘मुझे मैच से हटना पसंद नहीं है। मैं ऐसा तब तक नहीं करती जब तक मुझे सच में यह न लगे कि मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है।’’
गॉफ का अगला मुकाबला 13वीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा से होगा।
एपी
पंत
पंत