एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 12 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने तीसरे राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 33वें स्थान पर पहुंच गईं।
अदिति ने पार-71 वाले कोर्स पर शुरुआती दो राउंड में एक समान 70 का स्कोर बनाया था। उन्होंने तीसरे राउंड में दो बोगी की और चार बर्डी बनाईं।
दक्षिण कोरिया की हेरान रियू ने तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंडर 60 का कोर्स-रिकॉर्ड बनाया जिससे उन्होंने 54-होल के बाद तीन शॉट की बढ़त हासिल कर ली।
भाषा
पंत मोना
मोना