राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता ऐतिहासिक रजत पदक

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता ऐतिहासिक रजत पदक

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता ऐतिहासिक रजत पदक
Modified Date: July 29, 2026 / 01:39 am IST
Published Date: July 29, 2026 1:39 am IST

ग्लास्गो, 28 जुलाई (भाषा) भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक रजत पदक अपने नाम किया।

वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए।

गुलवीर ने अंतिम लैप में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत की झोली में रजत पदक डाला।

पूरे मुकाबले के दौरान गुलवीर आगे रहने वाले धावकों के समूह के साथ बने रहे और अंतिम लैप में कमाल की तेजी दिखाकर कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27 मिनट 48.93 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने 27 मिनट 50.28 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में