अनिमेष ने ताइपे सिटी में 200 मीटर में रजत पदक जीता

Ads

अनिमेष ने ताइपे सिटी में 200 मीटर में रजत पदक जीता

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 06:47 PM IST

ताइपे सिटी, सात जून (भाषा) राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी धावक अनिमेष कुजुर ने रविवार को न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन 2026 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.47 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

यह समय उनके करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस 23 साल के धावक का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 20.32 सेकंड है।

उन्होंने इससे पहले 20.40 और 20.45 सेकंड का समय भी दर्ज किया था, जिससे रविवार का प्रदर्शन उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ समयों में शामिल हो गया।

इस प्रतियोगिता में थाईलैंड के पूरीपोल बोनसोन ने 20.03 सेकंड का अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। वह इसके साथ ही एशिया के 200 मीटर इतिहास के संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज धावक बन गए।

इससे पहले शनिवार को लंबी कूद खिलाड़ी शैली सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने भी पहला स्थान हासिल किया था। तेजस सिरसे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता